चंडावल में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल संगठन की जिला बैठक संपन्न, विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

सोजत। चंडावल स्थित वासुदेव जी महाराज के आश्रम में रविवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल संगठन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को भव्य एवं प्रभावी बनाने तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला, प्रखंड एवं नगर स्तर पर नवीन दायित्वों की घोषणाएं भी की गईं। नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।









