सोजत बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष जितेंद्र व्यास पुनः निर्वाचित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष जितेंद्र व्यास पुनः निर्वाचित

सोजत। स्थानीय लुंडावास स्थित बुढ़ायत माता मंदिर परिसर में बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति की बैठक श्रीमाली ब्राह्मण समाज के प्रमुख समाजसेवी त्रिभुवन नारायण जोशी, हितेंद्र व्यास एवं पंडित सुरेश दवे के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं, आगामी कार्ययोजना एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान पं. जितेंद्र व्यास को सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए पुनः बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति का अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों ने उनके पुनर्निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंदिर व्यवस्था एवं विकास कार्यों को और गति देने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर इतिहासकार चेतन व्यास, सुदीप व्यास, जगदीश नारायण जोशी, धर्मेंद्र व्यास, केशव भट्ट, चेतन दवे, भरत जोशी, नरेंद्र दवे, जुगल दवे, परशुराम युवा संघ अध्यक्ष प्रकाश व्यास, ललित ओझा, दिलीप व्यास, नितेश जोशी, सुरेश अवस्थी, रुपश्री मनीष व्यास, हरगोविंद अवस्थी, हजारी मल प्रजापत, राजूनाथ, विष्णु व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें