सोजत तहसील फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, राकेश कुमावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत तहसील फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, राकेश कुमावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

 

सोजत। सोजत तहसील फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव गुरुवार को नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से राकेश कुमावत को एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमावत का संगठन के संरक्षक वरिष्ठ फोटोग्राफर विनोद राय भटनागर, मनोज सैन, राकेश भटनागर एवं हसमुख सैन ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित फोटोग्राफरों ने राकेश कुमावत को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने का विश्वास व्यक्त किया।

चुनाव कार्यक्रम में सोजत तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में फोटोग्राफर उपस्थित रहे। इनमें शेर शाह, राजेंद्र मकवाना, गौरी शंकर, सूरज, नरपत बोराणा, धनराज, राजेंद्र पंवार, दिनेश माली, ताराचंद, गजेंद्र पंवार, सोनू, सुनील, जीतू मकवाना, मनीष माली, मनीष, हाजी मोहम्मद, ओम प्रकाश, दिनेश एवं जितेंद्र सहित अनेक फोटोग्राफर शामिल रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमावत ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता, आपसी सहयोग एवं फोटोग्राफर हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें