सोजत सीबीईओ कार्यालय पौधारोपण व ‘नेचर आर्ट’ से बना हरित प्रेरणा केंद्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत सीबीईओ कार्यालय पौधारोपण व ‘नेचर आर्ट’ से बना हरित प्रेरणा केंद्र

सोजत। पर्यावरण संरक्षण को व्यवहार में उतारते हुए स्थानीय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में हरियाली संवर्धन का अनुकरणीय अभियान चलाया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंह सांखला के मार्गदर्शन में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बगदाराम जांगिड़ व ताराचंद मेवाड़ा सहित समस्त कार्मिकों के सहयोग से पौधारोपण कर हरित स्वरूप प्रदान किया गया।

कार्यालय प्रशासनिक अधिकारी दलपत सिंह सांखला, ब्लॉक खेल प्रभारी विक्रम सिंह कोलपुरा, युवा शिक्षक ऋतुराज सिंह चौहान एवं विजय गहलोत ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान में संदर्भ व्यक्ति हरदयाल सिंह, चक्रवीर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती राजकुमारी भटनागर, बिंदु बोहरा,  देवाशीष मालवीय, जे ईएन मनीष टांक, अभिमन्यु वैष्णव, अजीत सिंह, विकास प्रजापत, मानाराम राठौड़, अतुल जांगिड़, मनोज शर्मा, दिलीप सांखला एवं ईश्वरी देवी का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

अभियान की विशेषता कार्यालय की दीवारों पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विक्रम सिंह कोलपुरा द्वारा उकेरी गई चिड़ियों, घोंसलों और पुष्पों की आकर्षक ‘नेचर आर्ट’ रही, जो परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश भी दे रही है। अधिकारियों ने इसे ‘हरित एवं स्वच्छ सोजत’ के संकल्प की सार्थक पहल बताते हुए अधिकाधिक पौधारोपण का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें