सोजत तहसील परिसर में किए गए वृक्षारोपण 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत तहसील परिसर में किए गए वृक्षारोपण 

सोजत। हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत शनिवार को सोजत तहसील कार्यालय परिसर में तहसीलदार कूप सिंह पंवार की अगुवाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर तहसीलदार कूप सिंह पंवार ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान तहसील कार्यालय परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में पौधे लगाए गए। उपस्थित कार्मिकों ने प्रत्येक वर्ष अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर तहसील कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *