उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को सौंपे मकानों के पट्टे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को सौंपे मकानों के पट्टे

सोजत। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने सोमवार को सोजत नगर पालिका परिसर में जिलाधिकारियों की बैठक से पूर्व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए पात्र नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सोजत निवासी ईश्वरलाल माथुर सहित अन्य पात्र लाभार्थियों को मकानों के पट्टे प्रदान किए। लाभार्थियों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे उनके लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।

शिविर के दौरान जिला एवं उपखंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सेवाओं की जानकारी उपमुख्यमंत्री को दी। इस अवसर पर मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें