सोजत में रखरखाव कार्य के चलते रविवार को तीन घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में रखरखाव कार्य के चलते रविवार को तीन घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

सोजत।

33 केवी जीएसएस पर प्रस्तावित रखरखाव एवं जीएसएस मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को सोजत शहर तथा आसपास के अनेक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान 33 केवी जीएसएस से जुड़ी विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव और तकनीकी सुधार कार्य किए जाएंगे। कार्य के सफल एवं सुरक्षित निष्पादन के लिए संबंधित फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस अवधि में संपूर्ण सोजत शहर, पाली रोड, हाई स्कूल रोड, फूलनारायण नगर, नरसिंहपुरा, मेला चौक तथा नया पुलिस थाना रोड सहित शहरी क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

साथ ही सोजत रोड, कंटालिया, बागावास, चाड़वास, खारिया नीव, चौपड़ा, राजोला, खामल, बिलावास, सुरायता तथा मांडा सहित सरदार समंद फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा रखरखाव कार्य में सहयोग करें। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें