आईएफडब्ल्यूजे सोजत उपखंड की नई कार्यकारिणी गठित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईएफडब्ल्यूजे सोजत उपखंड की नई कार्यकारिणी गठित

पत्रकार हितों के संरक्षण एवं संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

सोजत।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स राजस्थान (आईएफडब्ल्यूजे) के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार तथा पाली जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी की सहमति से बुधवार को आईएफडब्ल्यूजे सोजत उपखंड इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

आईएफडब्ल्यूजे सोजत उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में चेतन व्यास को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। सलाहकार मंडल में डॉ. रामस्वरूप भटनागर, डॉ. रशीद गौरी एवं लक्ष्मीनारायण को मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार राजेश शर्मा एवं प्रकाश राठौड़ को उपाध्यक्ष, नवनीत राय ‘रुचिर’ को महासचिव, राजेन्द्रसिंह राठौड़, उगमराज चौहान एवं अजय जोशी को सचिव, राकेश भटनागर को कोषाध्यक्ष तथा भवानीसिंह बागावास को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ललित कुमार शर्मा, गोविन्द गर्ग, मुकेशसिंह, खींवाराम देवासी, हरीश गहलोत, अकरम खान, महावीर गहलोत, संजय परिहार, गजेन्द्र गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, अशोक गहलोत, अशोक सिंह सोलंकी, पुनाराम प्रजापत, दिनेश सोलंकी, इस्माईल खां एवं राहुल दमामी को मनोनीत किया गया है। वहीं मीठालाल पंवार, दिलखुश गहलोत एवं आमिर रजा सोलंकी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन पर संगठन से जुड़े पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पत्रकारों के हितों के संरक्षण, संगठन की मजबूती तथा निष्पक्ष, निर्भीक एवं जन पक्षीय पत्रकारिता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें