सोजत आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संघ ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

सोजत।
पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे उपखंड सोजत के तत्वावधान में चलाए वृक्षारोपण अभियान के तहत स्थानीय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर सुरक्षित चाहर दिवारी में छायादार व फूलदार पौधे लगाए गए। इस मौके उपखंड पत्रकार संघ आईएफडब्ल्यूजे अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने कहा कि पर्यावरण संतुलन में पौधों की अहम भूमिका होती है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षाविद् मोहम्मद रफीक ने कहा कि पेड़ हमारे प्राकृतिक मित्र हैं जो पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ मानसून में भी सहायक होते है। पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का मजबूत आधार है। वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि हमारे शास्त्रों वेद पुराणों में पेड़ पौधों की महिमा बताई गई है। सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पतराज मुणौत ने कहा कि पीपल, बरगद, नीम सहित सभी पेड़ हमें प्राण वायु प्रदान करते हैं। अभिनव कला मंच उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि जहां वृक्ष हैं वहां जीवन है।
साहित्यकार नवनीत राय ‘रुचिर’ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वृक्षों के संरक्षण पर बल दिया। वृक्षारोपण प्रभारी स्वतंत्र पत्रकार चेतन व्यास ने कहा कि आईएफडब्ल्यूजे सामाजिक संस्थाओं, शिक्षा विभाग के साथ मिलकर मानसून में छायादार फलदार वृक्ष लगाएगी। इस मौके जामुन, नीम, चीकू, कनेर सहित विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए। इस दौरान अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, ब्लॉक खेल प्रभारी विक्रमसिंह कोलपुरा, लेखाकार मानाराम, युवा शिक्षक ऋतुराजसिंह चौहान, समाजसेवी ताराचंद सैनी, पूर्व खेल प्रभारी सत्तू सिंह भाटी, राज पब्लिक स्कूल के एम डी किसनाराम चौधरी, पत्रकार राकेश भटनागर, ओमप्रकाश बौराणा, डॉ. रशीद गौरी, हरीश गहलोत, वरिष्ठ लेखक अब्दुल समद राही, अभिमन्यु वैष्णव, समाजसेवी जवरीलाल बौराणा, शिक्षा विभाग की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती राजकुमारी भटनागर, बिंदु बोहरा, ओमप्रकाश बौराणा, एडवोकेट गजेंद्र गहलोत, नरपतराज गर्ग, जेईएन मनीष टाक, विजय गहलोत, विकास कुमार, मंगलसिंह राजपुरोहित, रमेश प्रजापत आदि उपस्थित थे ।









