उपजिला कलक्टर रवि प्रकाश का लखारा समाज ने किया बहुमान
सोजत ।
लखारा समाज कांठा आउवा (मारवाड़ जंक्शन) के द्वारा उपजिला कलक्टर रवि प्रकाश का बहुमान किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रवि प्रकाश की प्रशासनिक कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रशासन आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली का परिचय देगा।
सादे सम्मान समारोह में समाज के अध्यक्ष बंशीलाल जोजावर, भीकमचंद कंटालिया, फकीरचंद खैरवा, राजमल बड़ागुड़ा, हस्तीमल सिरियारी, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, नारायणलाल जोजावर, मदनलाल बड़ागुड़ा, कैलाश कुमार सवराड़, विष्णु गोपाल सहित समाजबंधु उपस्थित रहे।









