विद्यार्थी बचपन से स्वाध्याय की आदत डालें – पीईईओ जयकरण सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भामाशाह दंपति ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की स्टेशनरी, शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विद्यार्थी बचपन से स्वाध्याय की आदत डालें – पीईईओ जयकरण

सिंह

 

सोजत।

निकटवर्ती ग्राम पंचायत रेपड़ावास के गोदेलाव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को कॉपियां, पेन, पेंसिल सहित आवश्यक शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया। विद्यालय के कर्मठ शिक्षक सोनू सोलंकी (बाँझाकुड़ी) के प्रयासों से भामाशाह दंपति डॉ. देवेंद्र चौधरी (मेडिकल ज्यूरिस्ट) एवं डॉ. आशा चौधरी (चर्म रोग विशेषज्ञ) ने दूरस्थ एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी उपलब्ध करवाई और अपने हाथों से उसका वितरण किया।

इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, एक-दूसरे का सहयोग करने तथा प्रत्येक छात्र को एक-एक पौधा लगाकर उसके बड़े होने तक संरक्षण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमें अनमोल उपहार देती है, इसलिए उसकी रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। डॉ. आशा चौधरी ने वर्षा ऋतु में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा चर्म रोगों की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जयकरण सिंह ने विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश के बाद नए उत्साह के साथ अध्ययन करने तथा विद्यालय के साथ-साथ घर पर नियमित स्वाध्याय की आदत विकसित करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के संस्था प्रधान महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने भामाशाह दंपति का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने एवं गुरुजनों का सम्मान करने का संदेश दिया।

शिक्षक सोनू सोलंकी ने बताया कि भामाशाह दंपति पिछले तीन वर्षों से लगातार विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टेशनरी, जूते एवं गर्म स्वेटर वितरित कर रहे हैं, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार का परिचायक है। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, संजू कुमारी, शबनम मौलानी, लीला, राकेश दास, प्रभु पटेल, गोकुल बंजारा, नरपत सिंह सहित विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें