भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

सोजत।

भारत विकास परिषद, सोजत द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्री पूरण विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय मीडिया संयोजक डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति मनुष्य को मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाकर व्यसन का आदी बना देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से सभी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन अपनाने का आह्वान किया। परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन एवं श्रेष्ठ संस्कार अपनाने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा वंदेमातरम् गान से हुआ। शाखा संयोजक समाजसेवी राजनारायण हर्ष ने संस्कारों का महत्त्व बताया। परिषद सचिव पारसमल सिंगाड़िया ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। भामाशाह करणसिंह मोयल ने भारत को जानो परीक्षा, सुशीला गुप्ता ने राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता तथा प्रांतीय सह प्रभारी डॉ. वीणा गुप्ता ने समूहगान से संबंधित जानकारी दी। प्रकल्प प्रभारी महेंद्र माथुर ने गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। विद्यालय निदेशक खींवराज बोराणा ने परिषद की संस्कारपरक गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहभागिता का विश्वास दिलाया।

कार्यक्रम में राजेश बोराणा, चंद्ररेखा, अशफाक, विनोद, सुनीता, प्रेमकुमार, धनवंतरी, वर्षा, मधुसूदन, मनीषा, जितेन्द्रकुमार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश मोहिल ने आभार व्यक्त किया। परिषद द्वारा विद्यालय के गुरुजनों को स्मृतिचिह्न भेंट किए गए तथा 11 मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें