वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट गजेंद्र कुमार जैन सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट गजेंद्र कुमार जैन सम्मानित

सोजत।

वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट गजेंद्र कुमार जैन को अंतरराष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल, जोधपुर शकुंतला द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एंड डॉक्टर्स डे के अवसर पर सी ए पेशे में उत्कृष्ट योगदान तथा शिक्षा, पर्यावरण, कला, आयुर्वेद, योग, ध्यान, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि सी ए गजेंद्र कुमार जैन वर्तमान में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के फिट इंडिया अभियान के ब्रांड एंबेसडर हैं। इस प्रतिष्ठित अभियान में अभिनेता अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, लेखक चेतन भगत तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेरी कॉम और हेमा दास जैसी अनेक हस्तियों के साथ वे भी जुड़े हुए हैं।

जैन को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन द्वारा प्रतिष्ठित ‘प्लेटिनम डिजिटल बैज चेंजमेकर अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे ‘मेरी सरकार’ अभियान के कैंपस ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इसके अलावा, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने उन्हें नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार, डॉ. चेनाराम चौधरी, डॉ. देवी सिंह, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. अशोक गहलोत, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. दिलीप सियाग, डॉ. अभिषेक राजपुरोहित, डॉ. सुरेश कुमार सीरवी, डॉ. कुलदीप राठौड़, डॉ. नरेश पालीवाल, डॉ. प्रकाश सीरवी सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पाली टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंघवी रहे। लायंस क्लब के जोन अधिकारी सुरेंद्र चौहान, अध्यक्ष रोनिका चौहान, सचिव नरपत सिंह सोढ़ा, वरिष्ठ समाजसेवी रामनारायण चौहान, लोटस पब्लिक स्कूल के निदेशक शशांक टांक तथा अधिवक्ता नीलम सोनी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संगीता शर्मा एवं किरण माखीजा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें