सोजत में कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा

सोजत।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 2 जुलाई, 2026 गुरुवार को सोजत में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्थानीय राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रोमा यूनिट परिसर में आयोजित होगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश पंवार ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होता है। मदन राठौड़ के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए आयोजित इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

शिविर के आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश (ओबीसी प्रकोष्ठ) प्रवक्ता राजेश तंवर शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति तंवर सहित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी।

नगरपालिका पूर्व चेयरमैन श्रीमती मंजु जुगलकिशोर निकुम ने युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार की भावना से आयोजित यह रक्तदान शिविर क्षेत्र में जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा तथा बड़ी संख्या में रक्तदाता इसमें भाग लेकर मानव जीवन बचाने के इस अभियान को सफल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें