सोजत में कल होगा विशाल रक्तदान शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में कल विशाल रक्तदान शिविर,

युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

सोजत।

मुस्लिम युवा खिदमत समिति के तत्वावधान में कल गुरुवार, 2 जुलाई, 2026 को हजरत नूरशाह बाबा मस्तानशाह बाबा दरगाह परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन समाजसेवी स्व. इंसाफ खां (नेताजी), स्व. मोहम्मद सेराज (शेरू भाई) एवं स्व. सायरा बानो छिपा की स्मृति में किया जा रहा है। रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और मानव सेवा के इस महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

समिति के अध्यक्ष साकिर राजा सिलावट ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है। रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकती है। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा आमजन से आगे आकर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि नियमित रक्तदान समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का श्रेष्ठ उदाहरण है।

रक्तदान शिविर की व्यवस्थाओं में मोहम्मद नाजिम सिलावट, मोहम्मद फिरोज छिपा (भाभा), अकबर पठान, सैयद मोहसिन, सरफराज सिलावट, अधिवक्ता आमिर खां सिलावट, अकील पठान, रिजवान सिपाही (भूरजी), इरफान खान, सुलेमान, अनीश (सोजत रोड), दानिश खान, राजू सिद्दीकी, दानिश (बगड़ी), नोमान खलीफा सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर इस जनकल्याणकारी अभियान को सफल बनाने तथा मानवता की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें