
मध्यप्रदेश में 14 गौ रक्षकों को दी गई आजीवन कारावास की सजा के संदर्भ में
गौपुत्र सेना सोजत ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सोजत ।
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा प्रकरण में 14 गौरक्षकों को दी गई आजीवन कारावास की सजा के संबंध में दया याचिका एवं निष्पक्ष पुनः जांच कराने के विषय में गौपुत्र सेना सोजत ने राजस्थान प्रदेश प्रभारी दिनेश मेवाड़ा के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम उप जिला कलक्टर रवि प्रकाश को ज्ञापन सौंपा गया । इससे पूर्व गौपुत्र सेना ने नारे लगाते हुए जैतारणिया गेट से नगर के प्रमुख बाजार होते हुए जुलूस निकाला ।
गौपुत्र सेना के राजस्थान प्रदेश प्रभारी दिनेश मेवाड़ा ने बताया कि मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा एडीजे न्यायालय द्वारा वर्ष 2022 के नज़ीर अहमद प्रकरण में 13 जून, 2026 को 14 गौरक्षकों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई गई है। इस निर्णय से देशभर के अनेक गौभक्तों एवं सनातन समाज में गहरी चिंता एवं दुःख की भावना उत्पन्न हुई है। गौसेवा एवं गौरक्षा को अनेक लोग अपनी धार्मिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी मानते हैं। ऐसी स्थिति में यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि भविष्य में गौरक्षा एवं गौ सेवा के कार्यों में लगे लोगों का मनोबल प्रभावित हो सकता है। मेवाड़ा ने बताया कि यदि इस प्रकरण में किसी स्तर पर तथ्य, साक्ष्य अथवा परिस्थितियों का समुचित परीक्षण नहीं हो पाया हो, तो न्याय के हित में इसकी निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय पुनः जांच अथवा विधिक समीक्षा कराया जाना आवश्यक प्रतीत होता है, ताकि सत्य पूर्ण रूप से सामने आ सके तथा किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।
जुलूस एवं ज्ञापन देते समय गौपुत्र सेना के मदन सिंह जोधा जिला अध्यक्ष, जोगेश कुमार जोशी लक्की, चद्रप्रकाश खींची जिला उपाध्यक्ष, बालकिशन उणेचा जिला कोषाध्यक्ष, दिनेश चितारा जिला सगठन महामंत्री, चेतन मेवाड़ा जिला महासिचव, अमन सोनी जिला प्रचारक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि मेवाड़ा, चेनराज टाक तहसील अध्यक्ष, भेराराम प्रजापत मारवाड तहसील अध्यक्ष, मुकेश कच्छवाह नगर अध्यक्ष, जीत बोराणा नगर संगठन महामंत्री, मोहित मेवाड़ा मिडीया प्रभारी, विक्रम वाल्मिकी नगर उपाध्यक्ष , नरेश अग़्रवाल नगर उपाध्यक्ष, पिंटू चंदेल नगर संगठन मंत्री, हिंगलाज गौसेवा समिति संस्थापक, एस एस योगी श्रवण नाथ , नारायण लाल, राहुल, दिनेश खिची, मनीश पारिक, मनीश जागीड, मनीश पालरिया, योगश,केलाश चावला, दिपक वैष्णव, एल एस ए पप्पूसिंह , राजेद्र गर्ग, रामचंद्र, समाजसेवी कैलाश चावला, विक्रम मेवाड़ा, चंदनसिंह राणावत, राहुल चंदेल, नवरतन चंदेल, जितेंद्र राठौड़, विशाल मेवाड़ा, हर्ष मेवाड़ा, रमेश पुरी धिनावास गौपुत्र सेना अध्यक्ष, बगड़ी गौसेवा समिति धर्मेंद्र गर्ग, राहुल चौहान, प्रकाश प्रजापत, दीपक मारू, हिमांशु प्रजापत, विनोद नाथ, श्री कृष्ण गौ सेवा सांडिया खींवराज चौहान, मनीष मोठा, चेतन चौहान, सुनील परिहार आदि ने अपनी भागीदारी निभाई।









