दो साल बेमिसाल’ अभियान के तहत प्रेस वार्ता, विकास कार्यों की पुस्तक का विमोचन
सोजत।
भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर ‘दो साल बेमिसाल’ अभियान के अंतर्गत प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक श्रीमती शोभा चौहान उपस्थित रहीं, जिन्होंने पिछले दो वर्षों में सोजत क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है।
कार्यक्रम में सोजत क्षेत्र में बीते दो वर्षों में हुए विकास कार्यों को दर्शाती एक विशेष पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पुस्तक में क्षेत्र के प्रमुख विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को संकलित किया गया है।
विधायक शोभा चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के कारण प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।
इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण दवे, श्री जुगल किशोर निकुंभ, श्री राजेश तंवर, श्री कन्हैयालाल ओझा सहित भाजपा के तमाम सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।









