*नगरपालिका क्षेत्र में मनरेगा मजदूरों से कांग्रेस नेताओं ने किया संवाद*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरपालिका क्षेत्र के मनरेगा कार्यस्थल पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीपकुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजेन्द्र चौधरी, विष्णु सैन एवं साबिर अली ने मनरेगा मजदूरों से संवाद किया।

इस दौरान मजदूरों को केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए गए बदलावों के बारे में जागरूक किया गया।

पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीपकुमार सिंह ने केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में बदलाव कर इसे कमजोर किया जा रहा है। गरीब मजदूर, किसान एवं ग्रामीण वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। साथ ही मनरेगा में परिवर्तन कर राज्य सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूरों की हक की लड़ाई कांग्रेस लगातार लड़ती रहेगी।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पहले मनरेगा मजदूरों को समय पर काम व भुगतान मिल जाता था, लेकिन अब नियमों की जटिलता, भुगतान में देरी तथा ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में मजदूर रोजगार से वंचित हो रहे हैं।

पूर्व पार्षद साबिर अली ने कहा कि रोजगार की गारंटी समाप्त की जा रही है। उन्होंने मजदूरों से संगठित होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विष्णु सैन ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का मजबूत माध्यम रही है, लेकिन केन्द्र सरकार की नीतियों से सबसे अधिक नुकसान ग्रामीण महिलाओं को उठाना पड़ रहा है।

MAN MOHAN
Author: MAN MOHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें