*पाली न्यायालय में बनेगा राजस्थान का पहला ई-सेवा केन्द्र, 7 फरवरी को होगा उद्घाटन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाली जिले के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल सामने आई है। न्यायिक कार्यों को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में राजस्थान का पहला ई-सेवा केन्द्र पाली न्यायालय परिसर में स्थापित किया जाएगा। इस केन्द्र का उद्घाटन आगामी 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

इस ई-सेवा केन्द्र के माध्यम से आम लोगों को न्यायालय से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां से केस की स्थिति, अगली सुनवाई की तिथि, वाद-सूची, न्यायालय से संबंधित सूचना, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रक्रिया तथा ई-फाइलिंग जैसी सुविधाएं भी प्राप्त की जा सकेंगी।

इसके साथ ही जुर्माने एवं कोर्ट फीस का ऑनलाइन भुगतान (ई-पेमेंट) करने की सुविधा भी मिलेगी। न्यायालय के आदेशों एवं निर्णयों की सॉफ्ट कॉपी ई-मेल या व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल आम नागरिकों के लिए न्याय प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

MAN MOHAN
Author: MAN MOHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें