
फोटो सुमिरन साहेब
सोजत। सोजत समीपवर्ती मगसागर घरवाला जाव, सोजत स्थित श्री करुणा वत्सल कबीर साहेब आश्रम में कबीर पंथ के हज़ूर संत उदितनाम साहेब का 28वां वर्षी महोत्सव रविवार से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ प्रारंभ हो गया।
आश्रम के प्रमुख सुमीरन साहेब के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय इस महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न संतों एवं साध्वीगणों द्वारा सत्संग व प्रवचनों का आयोजन किया जा रहा है। सत्संगों में कबीर वाणी, मानव सेवा, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डाला जा रहा है।
महोत्सव का मुख्य समारोह मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा। इस दिन प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक तथा रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक विशेष सत्संग कार्यक्रम होंगे।
इस पावन अवसर पर सोजत शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी आश्रम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं में गहरी आस्था, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर को सजाया गया है तथा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं।










