सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के ख्यातनाम शायर कवि बाल साहित्य लेखक अब्दुल समद राही को मां विमला देवी माथुर स्मृति अखिल भारतीय कहानी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रंजना माथुर अध्यक्ष शब्द सागर साहित्यिक संस्था अजमेर ने बताया कि शब्द सागर साहित्यिक संस्था अजमेर द्वारा आयोजित माँ विमला देवी माथुर स्मृति अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता-3 के परिणाम घोषित किए गए हैं जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर राही की कहानी का चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण का भव्य समारोह 04 जनवरी 2026 को होटल लेक विनोरा, अजमेर (राजस्थान) में संस्था के वार्षिकोत्सव के अवसर पर किया जाएगा। जिसमें राही को सम्मान पत्र मोमेंटो व नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर राही की कहानी का चयन होने पर वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, अरूण जोशी, कथाकार डॉ रशीद गोरी, बाल साहित्य लेखक रामस्वरूप भटनागर, नवनीत राय रुचिर, व्यंग्यकार उमाशंकर द्विवेदी, बसंत लखावत, विशन सिंह भाटी, महेंद्र मेहता, मुकेश कुमार, गीतकार पेन्टर दलपत, राजेन्द्र जोशी, मोहनसिह लखावत, असलम कुरैशी, राजेन्द्र व्यास, कर्मवीर सिंह राजपुरोहित श्रवण सिंह लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, भामाशाह अनोपसिंह लखावत, पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, अब्दुल गनी ताजक, मास्टर सलीम सिलावट मिस्त्री मोहम्मद असलम अनवर पठान फ़कीर मोहम्मद नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद इकबाल आदि ने खुशी जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।










