*सनातन संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का संदेश बना तुलसी दिवस कार्यक्रम*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत। तुलसी दिवस दीपिकाचन्द्रशेखर शर्मा के संयोजन में श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति एवं संस्कृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
तुलसी के पौधे के समक्ष दीप

प्रज्वलन कर एवं विधिवत तुलसी पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं का माल्यार्पण कर बहुमान किया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर सनातन सांस्कृतिक संकल्प को दोहराया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि तुलसी हिंदू आस्था का पावन प्रतीक है। तुलसी का पौधा श्रद्धा, शुद्धता, आरोग्य एवं सकारात्मक ऊर्जा का सजीव स्वरूप है, इसी कारण इसे तुलसी माता कहा जाता है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी माता-बहनों को तुलसी के 21 पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर किशन प्यारी, लीला देवी, पार्षद प्रतिभा कश्यप, दुर्गा, कंचन परिहार, दिव्या शर्मा, डिम्पल शर्मा, सुखी देवी, उर्मिला शर्मा, ममता शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने तुलसी पौधों के रक्षण, पूजन एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें