*समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा राष्ट्र गौरव अवार्ड 15 फरवरी, रविवार को दिल्ली में*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, दिल्ली में 8वां राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह रविवार, 15 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर ने देते हुए बताया कि यदि आप किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं तो यह अवार्ड आपके लिए है।
उन्होंने बताया कि SKFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र बच्चन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भव्य समारोह में समाजसेवी, डॉक्टर, पुलिस, शिक्षक, साहित्यकार, कलाकार, व्यवसायी, उद्यमी, पत्रकार, पर्यावरणविद्, रियल एस्टेट, इंजीनियर, फैशन आदि क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। कुल 41 हस्तियों को राष्ट्र गौरव अवार्ड प्रदान किया जाएगा। आप अपना या किसी अन्य योग्य व्यक्ति का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं।
डा. बच्चन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का विकास, संरक्षण, उन्हें मंच प्रदान करना तथा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है ताकि समाज सेवा के कार्यों में उन्हें प्रोत्साहन मिले। देश के अलग-अलग क्षेत्रों की कला, संस्कृति, साहित्य व सामाजिक विकास के महत्वपूर्ण कार्यों को सम्पूर्ण भारत से जोड़ना भी इस कार्यक्रम का लक्ष्य है।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक/आजीवन सदस्यता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मोबाइल नंबर 98189 59105 पर संपर्क कर अपना सदस्यता पत्र/आवेदन पत्र सहित अपनी अर्जित उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण भेजा जा सकता है।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें