पाली। 20 नवंबर भाजपा की ऐतिहासिक जीतप्रेस नोट जारी कर बताया की भाजपा महिला मोर्चा महाराणा प्रताप मंडल की मंडल मंत्री नीलू कटारिया ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देशभर में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों ने विपक्ष के होश उड़ा दिए हैं। नीलू कटारिया ने कहा कि बिहार में लंबे समय से भ्रष्टाचार, अपराध और जंगलराज की स्थिति बनी रही। सरकारें आती-जाती रहीं, मगर आम जनता के जीवन में बदलाव नहीं आया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास की गंगा पूरे देश में बहाई, जिसका असर बिहार चुनाव में भी देखने को मिला।
और भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। उन्होंने दावा किया कि बिहार के साथ-साथ पूरे देश में भाजपा ने जिस विकास मॉडल को अपनाया है, वह विरोधियों के लिए चुनौती बन गया है। भाजपा महिला मोर्चा मडंल मडंल मंत्री नीलू कटारिया ने बताया की विजय के लिए बूथ से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बधाई दी।










