*सारथी यूथ फाउंडेशन ने सेवा कार्य कर मनाया रविवार सेवा दिवस*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जोधपुर। सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से आज फाउंडेशन सदस्य भावना जैन के माताजी स्व. संतोष जैन के स्मृति में आज राधारानी गौशाला चांदपोल में गौ माता को हरा चारा, गुड का भोग लगाकर व पक्षियों को अनाज डालकर सेवा कार्य किया गया गहलोत ने बताया की आज फाउंडेशन परिवार द्वारा एक गरीब परिवार को राशन सामग्री भेंट कर रविवार सेवा दिवस मनाया गया

गहलोत ने बताया की फाउंडेशन परिवार द्वारा रविवार सेवा दिवस मिशन उद्देश्य से हर रविवार को गौसेवा, पक्षी सेवा, संतो की सेवा, वानर सेवा, वृद्धजनों की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांग बच्चों की सेवा, वस्त्र दान, आदि अलग अलग क्षेत्र में सेवा कार्य कर रविवार सेवा दिवस मनाया जाता है रविवार सेवा दिवस मिशन के साथ फाउंडेशन सदस्यों के जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ व परिवार जन के स्मृति पर भी सेवा कार्य किए जाते हैं गहलोत ने बताया कि फाउंडेशन परिवार द्वारा पिछले 3-4 सालों से लगातार महिने की 5-7 सेवा कार्य किया जा रहे हैं इस दौरान आज भावना जैन, ललित कुमार अवस्थी, एस. के. कांकरिया, अरुण कुमार पुरोहित, गीता लाडवानी, विजयलक्ष्मी हर्ष, रामनारायण थिरोदा, जिनेश जैन, ब्रदीनारायण हर्ष, विनेश जैन, प्रियांशी लाडवानी आदि उपस्थित थे।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें