पाली। राजस्थान पेंशनर समाज का पाली जिले का वार्षिक अधिवेशन 5 अक्टूबर को सुमेरपुर में आयोजित होगा यह जानकारी उप शाखा सोजत के अध्यक्ष लालचंद मोयल ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि इस अधिवेशन में जिले भर के पेंशनर उपस्थित होंगे जिनकी समस्याओं को भी सुना जाएगा तथा प्रांत स्तर से पेंशनर के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर द्वारा दी जाएगी।
उप शाखा सचिव रामस्वरूप भटनागर ने बताया कि सोजत तहसील क्षेत्र से अधिवेशन में भाग लेने वाले पेंशनरों से अनुरोध किया गया कि वे ज्यादा से ज्यादा भाग लेवे तथा उप शाखा कार्यालय सोजत में अपना नाम दर्ज करवा देवे ताकि आयोजन समिति को समय पर संख्या से अवगत कराया जा सके।उप शाखा के संगठन सचिव सत्तुसिंह भाटी ने बताया कि पेंशनर बंधुगण अपनी सुविधा के अनुसार 5 अक्टूबर को जिला अधिवेशन सुमेरपुर पहुंचे लेकिन अपने जाने की सूचना से कार्यालय को जरूर अवगत कराए।
✍️ न्यूज़ रिपोर्टर:- अजय कुमार जोशी










