*महालक्ष्मी जन्मोत्सव कल, भव्य शोभायात्रा से गूंजेगा सोजत शहर*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत:न्यूज रिपोर्टर : अजय कुमार जोशी।

✍️ खबरों पर नज़र सच के साथ वर्तमान टाईम्स 

सोजत सिटी के नवचौकीया नगर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल होगा जब रविवार, 14 सितंबर को महालक्ष्मी जन्मोत्सव धूमधाम

से मनाया जाएगा। आयोजन से जुड़े गुरु फूलनारायण युवा मंडल अध्यक्ष पुनीत दवे ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 5:30 बजे महालक्ष्मी जी के महाभिषेक और पुष्प श्रृंगार से होगा। सायं 4 बजे से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा महालक्ष्मी मंदिर नवचौकीया से प्रारंभ होकर मौचीवाड़ा, चारभुजा मंदिर चौराहा, मेन मार्केट रोड, बस स्टैंड बालाजी मंदिर, मलकेश्वर महादेव मंदिर, पुराना सिनेमाहॉल चौराहा, मुरलीमनोहर मंदिर, स्वामी विवेकानंद मार्ग, चौगनिया सोमनाथ मंदिर, वाराही माता मार्ग से होती हुई पुनः महालक्ष्मी मंदिर पहुँचेगी। वहाँ महालक्ष्मी जी की महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा। रात्रि 9 बजे विशेष पूजन-व्रत भी संपन्न होंगे।

आयोजन की तैयारियों में महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश जी व्यास, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता जी व्यास, पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष अभिजीत शर्मा, अजय व्यास, गौरव व्यास सहित युवा मंडल के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

इस भव्य शोभायात्रा में पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास समिति अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, सचिव सुरेंद्र व्यास, कोषाध्यक्ष अशोक माहूडा, जितेंद्र श्रीमाली, राजेंद्र जोशी, प्रफुल्ल ओझा, दिलीप व्यास, हिमांशु व्यास समेत बड़ी संख्या में  समस्त श्रीमाली बंधु एवं महिला मंडल पदाधिकारी और भक्तगण शामिल होंगे।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें