*विश्व शांति और समृद्धि के लिए 9 अप्रैल को सकल जैन संघ द्वारा 108 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का किया जायेगा जाप ,जाप में 6,000 स्थानों पर लगभग 1 करोड़ 8 लाख लोग लेंगे भाग*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत : 06अप्रैल 2025 रविवार

✍️ ख़बरों पर नज़र सच के साथ

एक विश्व और विश्व शांति के लिए संगठित कर शांत शहर और सामंजस्य की भावना को लेकर के संगठित समृद्ध समाज की परिकल्पना के लिए नवकार मंत्र जाप का भव्य आयोजन पूरे विश्व में एक साथ एक दिन एक समय पर किया जा रहा है 9 अप्रैल 2025 को सुबह 8:00 बजे से 9:30 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विश्व शांति नवकार जाप कार्यक्रम के लिए जनचेतना हेतु सोजत सकल जैन संघ के तत्वावधान में अध्यक्ष महेंद्र कुमार मेहता के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार सुराणा, महामंत्री हेमंत कुमार सिंधवी, जैन युवा संगठन अध्यक्ष गजेंद्र कुमार जैन, महेंद्र कुमार सिंघवी, मंत्री अंकुर बलाई, लोकेश मेहता आदि ने कोट के मोहल्ले में ध्वज दिखाकर जैन कलश यात्रा रथ का शुभारंभ किया, कलश यात्रा मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, स्वाध्याय भवन, राजपोल दरवाजा, दादावाड़ी से होते हुए महावीर सर्कल पर पहुंची।

संघ के महामंत्री हेमंत कुमार सिंघवी ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्मकल्याणक पर वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक ऊर्जा का एक अद्भुत संगम बनने जा रहा है। 9 अप्रैल को सकल जैन संघ द्वारा पूरे विश्व में एक साथ 6,000 स्थानों पर नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा, जिसमें लगभग 1 करोड़ 8 लाख लोग भाग लेंगे। यह आयोजन विश्व रिकॉर्ड की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।विश्व शांति और समृद्धि के लिए, 9 अप्रैल को सकल जैन संघ द्वारा 108 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा, जिसमें 6,000 स्थानों पर लगभग 1 करोड़ 8 लाख लोग भाग लेंगे।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें