*सोजत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर संपत राज कुमावत नियुक्त*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत:अजय कुमार जोशी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पाली जिले की ब्लॉक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद संपतराज कुमावत की नियुक्ति की गई। संगठनात्मक स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की कवायद में सोजत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर संपतराज कुमावत को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने पर सोजत क्षेत्र के कांग्रेस जनों में खुशी की लहर छाई हुई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं संगठन सचिव ललित तूनवाल द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों की नियुक्ति के क्रम में सोजत ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कुमावत एवं सोजत नगर अध्यक्ष के रूप में सत्यनारायण टांक को नियुक्ति प्रदान की गई है इस नियुक्ति पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, राजेश सांखला,पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहनलाल टांक, कांग्रेसी नेता मदन पंवार, भैराराम डांगी,भरत सिंह सरदारपुरा,शेषा राम ,मोहनलाल चौधरी, मोहनलाल घांची,राजकुमार टांक, चंपालाल खोरवाल इत्यादि ने आला कमान का आभार ज्ञापित किया हैं एवं दोनों पदाकारियो को बधाई दी है। वही ब्लॉक अध्यक्ष कुमावत ने बताया की कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए वे समर्पित भाव से कार्य करेंगे एवं सभी को साथ लेकर चलेंगे वहीं सत्यनारायण टांक नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगर में कांग्रेस संगठन विपक्ष की प्रभावी भूमिका का निर्वहन करेंगा।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें