*नवरात्रि एवं एक प्याला परिंदों का निवाला अभियान का हुआ शुभारंभ*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत:अजय कुमार जोशी। नवरात्रि एवं एक प्याला परिंदों का निवाला अभियान का शुभारंभ निकटवर्ती लुंडावास ग्राम में बुढायत माता मंदिर में मंगलवार को हुआ बुढायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास ने बताया कि बुढायत माता मंदिर में इस बार भी नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया यज्ञ अनुष्ठान एवं धार्मिक आयोजन को लेकर क ई बिंदुओं पर चर्चा की गई वही बुढायत माता मंदिर व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास एवं माधव शास्त्री की अगुवाई में सभी ने एक प्याला परिंदों का निवाला अभियान की शुरुआत करतें हुए पक्षियों के लिए शीतल जल के परिंडे बांधे गए एवं पक्षियों के लिए अनाज डाला गया हितेंद्र व्यास ने बताया कि प्रचंड गर्मी में बेजुबान पशु पक्षियों के जीवन को बचाने के लिए सोजत की सामाजिक संस्थाओं वरिष्ठ नागरिक समिति, अभिनव कला मंच, पेंशनर समाज,भारत विकास परिषद् एवं सोजत सेवा मंडल के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा व्यास ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक समिति की अगुवाई में प्रचंड गर्मी में बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए शीतल पेय जल की व्यवस्था भी की जाऐगी वहीं बुढायत माता मंदिर में नवरात्रि आयोजन को लेकर आचार्य हिंद प्रकाश ओझा, त्रिभुवन नारायण जोशी,धीरेन्द्र व्यास,मनोज जोशी, चेतन व्यास, सूर्य प्रकाश व्यास,सुदीप व्यास, धर्मेंद्र व्यास, चंद्र शेखर, पंकज त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा , दिलीप व्यास,कमल श्रीमाली,महेंद्र व्यास, मितेश, दिनेश,मनीष,दिक्षांत,भानू प्रकाश, जोशी, जनार्दन दवे, अश्विनी कुमार जोशी, निरंजन त्रिवेदी, सहित बड़ी संख्या में श्ररदालु जुटे हुए हैं।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें