*सोजत तहसील टेंट किराया व्यवसायी समिति द्वारा होली स्नेह मिलन 2025 का भव्य रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत: अजय कुमार जोशी।सोजत तहसील टेंट किराया व्यवसायी समिति द्वारा होली स्नेह मिलन 2025 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोजत तहसील सहित जिला कार्यकारिणी और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। देर रात तक चले इस आयोजन में टेंट व्यवसायियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ फूलों से होली खेली और पारंपरिक लोक गीतों पर जमकर नृत्य किया।कार्यक्रम के दौरान सोजत तहसील टेंट समिति के नवनियुक्त चेयरमैन मुकेश टांक का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें प्रयागराज महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट कार्य कर टेंट व्यवसायियों और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए उनका स्वागत और सम्मान किया गया।

होली स्नेह मिलन में गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों एवं फाल्गुन की मस्ती से भरे गीतों एवं म्यूजिक की रिदम पर थिरकते उत्साही टेंट व्यवसायियों ने मारवाड़ की जीवंत संस्कृति का परचम लहराते हुए कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए प्रसंग था सोजत तहसील टेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन।

टेंट एसोसिएशन द्वारा बहुमान – इस आयोजन में टेंट व्यवसाय से जुड़े चैयरमैन मुकेश टांक अध्यक्ष प्रकाश चंद सहित सभी पदाधिकारियों एवं उपखंड पत्रकार संघ अध्यक्ष अशोक खीची मीडिया से जुड़े पत्रकारों ओम नारायण पाराशर, प्रकाश राठौड़, चेतन व्यास,अशोक गहलोत,अजय जोशी,मीठालाल पंवार,ओम प्रकाश बौराणा, गजेन्द्र गहलोत ,अकरम आदि का भी बहुमान किया गया तथा गणमान्य लोगों का माला, साफा और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

टेंट व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारियो ने जमाया रंग:-

इस आयोजन में टेंट व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारियो ने म्यूजिक पर नृत्य किया इन लोगों का भी बहुमान हुआ जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष बगड़ी नगर भगवान राम सैणचा, ब्लॉक अध्यक्ष सोजत रोड़ अक्षय कुमार सैन,गणपत सैन, चण्डावल समिति संरक्षक माधुलाल माली, सुरायता से बीरबल सिह, सियाट से पारस चैधरी, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष रूपावास गणपत सिंह राजपुरोहित, मोहम्मद सलीम पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष बगडी, तहसील अध्यक्षो मे मुलसिह राजपुरोहित तह. रोहिट, मारवाड़ जक्शन भगवान सिह चैयरमेन, रायपुर तह.अध्यक्ष धनराज गौड‌,सुमेर पुर तह अध्यक्ष छगनलाल सुथार, खिवाडा तह.अध्यक्ष सकाराम सोलंकी, संरक्षक जगदीश प्रजापत, देसुरी तह कोषाध्यक्ष किकाराम, पाली ग्रामीण प्रकाश खाखल, पाली जिला टेन्ट डिलर समिति चैयरमेन लक्ष्मणसिह राजपुरोहित, अध्यक्ष दिनेश सिरवी,सचिव जहिर मकराणी, कोषाध्यक्ष भेरुसिह, संयोजक पुनमसिह राजपुरोहित, सलाहकार सुमेरसिंह राजपुरोहित, सहसचिव सम्पतराज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रचारमंत्री चम्मालाल घाँची सोजत फोटोग्राफी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश भटनागर, लाइट एसोसिएशन अध्यक्ष नरपत तँवर NTS,धनपत राज, फ्लावर डेकोरेशन अध्यक्ष मिस संगीता चौहान, और सोजत बैंड एसोसिएशन अध्यक्ष रतनलाल सहित अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल रहे।

रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन:-

रात्री में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने फूलों से होली खेली और पारंपरिक गीतों पर झूमे। आयोजन को सफल बनाने में सोजत तहसील टेंट एसोसिएशन की पूरी टीम—चेयरमैन मुकेश टांक, अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत (घांची), सचिव प्रकाश गेहलोत (माली), कोषाध्यक्ष सुजाराम राठौड़, ओमप्रकाश, मुकेश प्रजापत, ललित उणेचा सहित अन्य सक्रीय कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें