सोजत में प्रधानाध्यापक महेंद्र लाल त्रिवेदी की स्मृति में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में प्रधानाध्यापक महेंद्र लाल त्रिवेदी की स्मृति में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। स्थानीय नयापुरा स्थित ब्राह्मणों के बास में पूर्व प्रधानाध्यापक एवं समाजसेवी स्व. महेंद्र लाल त्रिवेदी की पावन स्मृति में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पंडित सुधीर दवे एवं उनकी मंडली की संगीतमय प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सुंदरकांड पाठ के पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ एवं भजनों की प्रस्तुति हुई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आयोजन में भाग लिया। अंत में महाआरती में उपस्थित सभी श्रद्धालु सम्मिलित हुए। सुंदरकांड की चौपाइयों और भजनों के स्वर से परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

इस अवसर पर पर्यावरणविद् जयंती लाल त्रिवेदी, जोधपुर के रमण होटल के मालिक एवं समाजसेवी नरेन्द्र त्रिवेदी, अनिल त्रिवेदी, गजेन्द्र दवे, निरंजन त्रिवेदी, ललित दवे, चेतन व्यास, अशोक त्रिवेदी, सुरेंद्र त्रिवेदी, विजय लक्ष्मी, राजेन्द्र दवे, सुरेंद्र दवे, ओम प्रकाश जोशी, रेणु, उषा, नंदा, ललित ओझा, संजय त्रिवेदी, अरुण शर्मा, रमन, प्रतीक, अथर्व, सौरभ, सचिन, शिवम, शुभम, अभिषेक ओझा, चंदशेखर ओझा, नंद किशोर ओझा, भगवती लाल जोशी, व्योमेश ओझा एवं नवीन जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *