आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी – कीर्ति तंवर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी – कीर्ति तंवर 

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’ 

सोजत। स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-4 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को आंगन मिलन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

समारोह की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर थीं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, संस्कार एवं बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं तथा आवश्यक सेवाओं से जोड़ने में उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवाभाव और जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ आलोक शर्मा ने की।  उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए महिलाओं को बच्चों के समुचित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, नियमित उपस्थिति एवं प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके शिक्षिका श्रीमती शोभा चौहान व कार्यालय के इंदर गिरि भी मौजूद रहे।

समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा सहयोगिनी के कार्यों की विशेष सराहना की गई। आयोजन में सीमा गुप्ता, आशा चौहान, नाजमा, पुष्पा, सुमित्रा, मीरा, ज्योति, चंद्रकांता, शशिकला, नीतू, सोनी, लक्ष्मी, वर्षा, हंसा, ममता, चांदनी, लीला एवं उर्मिला सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *