सोजत के प्राचीन गणेश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत
सोजत। शहर में चल रहे गणपति महोत्सव के तहत गली-मोहल्लों और बाजारों में श्रद्धा एवं उल्लास का वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु विधि-विधान से गणपति पूजन कर भगवान गजानन से सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं।
बुधवार को नयापुरा स्थित शहर के सबसे प्राचीन गणेश मंदिर में दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर पुजारी ने विधिवत आरती कर भगवान गणेश को मोदक का भोग अर्पित किया तथा उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया। गणपति बप्पा के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।









