राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) का जिला शैक्षिक सम्मेलन आज से सोजत में
रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत
सोजत। राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) की पाली जिला शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 व 19 सितंबर को आयोजित होगा। सम्मेलन का उद्घाटन नगरपालिका के समीप स्थित रेगर समाज कुटिया भवन, सोजत सिटी में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे होगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन की पाली जिलाध्यक्ष कंचन वर्मा करेंगी। मुख्य अतिथि सोजत के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंह सांखला होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बगदाराम जांगिड़, पूर्व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रफीक, संगठन के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर राठौड़ तथा आरएमबीकेएस, नई दिल्ली के सीईसी सदस्य गोमाराम रमेशा शामिल होंगे।
संगठन के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ के संदेश के साथ आयोजित होने वाला यह सम्मेलन शिक्षकों के शैक्षिक संवाद एवं संगठनात्मक सहभागिता का अवसर बनेगा।









