मोतियाबिंद के चयनित रोगियों को मिलेगी निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोतियाबिंद के चयनित रोगियों को मिलेगी निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। नेत्र रोगियों को उपचार और राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 18 सितंबर को शहर के वाटर वर्क्स रोड स्थित माली समाज भवन में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

ताराबाई देसाई चैरिटेबल ऑफ थल्मिक ट्रस्ट जोधपुर, जिला अंधता निवारण समिति जोधपुर, लॉयन्स क्लब जोधपुर शकुन्तला एवं भव्य चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. संजीव देसाई एवं डॉ. राजीव देसाई की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। रोगियों की जांच के बाद आवश्यकतानुसार दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर में मोतियाबिंद के चयनित रोगियों को बिना टांके के निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा दी जाएगी। ऑपरेशन जोधपुर के शास्त्रीनगर स्थित ई-22, ताराबाई देसाई नेत्र चिकित्सालय में किए जाएंगे। ऑपरेशन योग्य मरीजों को अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाने के लिए कहा गया है।

आयोजकों ने निर्देश दिए हैं कि ऑपरेशन योग्य मरीज नहाकर, साफ कपड़े पहनकर आएं तथा अपने किसी परिजन या रिश्तेदार को साथ लाएं। उच्च रक्तचाप, मधुमेह अथवा दमे की बीमारी होने पर नेत्र जांच के समय चिकित्सक को इसकी जानकारी अवश्य दें।

शिविर के आयोजन से अध्यक्ष लॉयन रोनिका चौहान, सचिव लॉयन नरपत सिंह सोढ़ा, कोषाध्यक्ष लॉयन एडवोकेट नीलम सोनी, कैंप संयोजक संत श्री सागर बापू, जोन चेयरमैन लॉयन सुरेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष लॉयन गोपी किशन राठौड़, समाजसेवी डॉ. महेश सोनी, लक्ष्मण चौहान, एडवोकेट दीपिका सोनी, विजय सांखला एवं हिमांशु चौहान जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *