दस मिनट बरसे मेघ, मेंहदी कटाई नुकसान से किसानों की बढ़ी चिंता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दस मिनट बरसे मेघ, मेंहदी कटाई नुकसान से किसानों की बढ़ी चिंता

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत

 

सोजत। शहर में शाम करीब चार बजे हुई लगभग दस मिनट की बारिश मेंहदी किसानों के लिए परेशानी लेकर आई। खेतों में मेंहदी की कटाई के बीच बरसे पानी से फसल को नुकसान पहुंचा। वहीं बारिश थमते ही तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और तपिश से भी राहत नहीं मिल सकी।

मालियों के बड़ा बास निवासी समाजसेवी मास्टर माणकचन्द माली ने बताया कि इन दिनों खेतों में मेंहदी की कटाई चल रही है। ऐसे में अचानक हुई बारिश से नुकसान हुआ है। थोड़ी देर की बरसात ने कटाई में जुटे किसानों की चिंता बढ़ा दी।

उधर, बादलों की मेहरबानी भी क्षणिक रही। बारिश का दौर थमते ही सूर्य की तेज किरणों ने फिर तपिश बढ़ा दी। इस तरह दस मिनट की बारिश शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं दे सकी, लेकिन मेंहदी की कटाई कर रहे किसानों के लिए नुकसान का कारण बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *