अखंड ज्योत संग निकली बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा सोजत शहर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखंड ज्योत संग निकली बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा सोजत शहर 

सोजत। भादवा सुदी बीज के पावन अवसर पर रविवार को नयापुरा कुम्हारों का बास स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर से श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा की अखंड ज्योत लेकर रवाना हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैंड-बाजों, डीजे और आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा में महिलाओं एवं बच्चों ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर अपनी आस्था प्रकट की। शोभायात्रा नयापुरा कुम्हारों का बास से पुलिस थाना रोड, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, धानमंडी और मालियों का बास होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।

शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर बाबा रामदेवजी की सामूहिक आरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और बाबा के गगनभेदी जयकारों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर पपसा प्रजापति, प्रकाश कुमार, सोजत भाजपा मंडल मंत्री डॉ. महेश सोनी, सुरेश प्रजापत, कन्हैयालाल, प्रकाश, राम अवतार भाटी, प्रकाश भाटी, प्रवीण प्रजापत, योगेश कुमार, सुरेश कुमार, शेषाराम प्रजापत, जीवाराम प्रजापत, रमेश कुमार, बाबूलाल कुमार, गणपत लाल, दीपक सोनी, पनाराम प्रजापत, भैरूलाल जांगिड़, देवाराम सहित बाबा रामदेव नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *