रक्षासूत्र में बंधा स्नेह, माथुर परिवार ने उल्लास से मनाया रक्षाबंधन
जोधपुर। भाई-बहन के अटूट स्नेह और पारिवारिक आत्मीयता का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व वैशाली एवेन्यू स्थित माथुर परिवार में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति से मनाया गया। इस अवसर पर सोजत से आए नवनीत राय ‘रुचिर’ व वीणा भटनागर को बड़ी बहन श्रीमती भूमित्रा बजरंगलाल माथुर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रक्षासूत्र बांधा और जोधपुर के प्रसिद्ध चतुर्भुज स्वीट होम के गुलाब जामुन खिलाकर मुंह मीठा कराया।
इस पारिवारिक उत्सव में अहमदाबाद से आए फिंगर टिप्स के एमडी द्वय श्रीमती शालिनी एवं सुनील पुरोहित तथा राजगढ़ (चूरू) से आए न्यायमूर्ति द्वय श्रीमती हेमा एवं सागर माथुर सहित बाल गोपाल शिवम्, पल्लवित व मेधांश भी सहभागी बने। सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पारिवारिक प्रेम और आत्मीयता की परंपरा को सहेजने का संदेश दिया।










