सोजत निकाय चुनाव में पूर्ण बहुमत का लक्ष्य, भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का मंत्र

सोजत। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोजत मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया तथा पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए बूथ स्तर तक पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।
बैठक में भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मेघाराम परमार, जिला मंत्री दिनेश खिवांदी, चुनाव संयोजक भंवरलाल सेणचा, जिला मंत्री महावीर अखावत, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश पंवार तथा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। वक्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का आपसी समन्वय और जनसंपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर के अनुसार बैठक में जिले एवं सोजत क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री एडवोकेट हीरालाल कांठेर ने किया।









