सोजत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का युवा सम्मेलन होगा आज
सोजत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोजत की ओर से संघ की ध्येय यात्रा के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में युवा सम्मेलन का आयोजन 22 अगस्त, शनिवार को शाम 4 बजे स्थानीय राजपुरोहित छात्रावास (सिनेमा हॉल रोड नं. 1 स्कूल के पास) में किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक विजयानंद होंगे। वे युवाओं को व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर मार्गदर्शन देंगे। संघ की ओर से युवाओं से अधिकाधिक संख्या में सम्मेलन में सहभागिता का आह्वान किया गया है।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभाव जागृत करने के साथ उन्हें संस्कारित, जागरूक एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। सम्मेलन का ध्येय ‘सशक्त युवा–समर्थ राष्ट्र’ रखा गया है।









