नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न

आदर्श आचार संहिता व राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन पर हुई चर्चा

सोजत। नगरपालिका आम चुनाव-2026 को लेकर गुरुवार को उपखंड कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में आदर्श आचार संहिता की पालना तथा राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक बिंदुओं की जानकारी भी दी गई।

बैठक में तहसीलदार कूप सिंह, नायब तहसीलदार सोजत मोहनलाल, बगड़ी नायब तहसीलदार माधुराम, चुनाव शाखा से प्रभारी शिक्षाविद् मोहम्मद रफीक, मनोहर पालड़िया एवं सुरेंद्र सिंह लखावत सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें