सोजत में सनातन धर्म के सम्मान में निकली विरोध रैली, एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रतीकात्मक पुतला दहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में सनातन धर्म के सम्मान में निकली विरोध रैली,

एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रतीकात्मक पुतला दहन

सोजत। संसद परिसर में साधु वेश धारण कर श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की चोरी का कथित नाटक किए जाने तथा सनातन धर्म एवं साधु-संतों के कथित अपमान के विरोध में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, जिला सोजत के तत्वावधान में विरोध रैली एवं प्रतीकात्मक पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए।

शाम 5 बजे वीर बालाजी मंदिर, बस स्टैंड से प्रारंभ हुई रैली उप जिला कलक्टर कार्यालय पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म के सम्मान एवं साधु-संतों के गौरव के समर्थन में नारे लगाए। एसडीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी एवं पप्पू यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर संगठन की ओर से विरोध दर्ज कराया गया।

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में केवल अपरोक्ष आश्रम के संत प्रवर पूर्णानंद महाराज , सांडिया के अर्जुन दास महाराज व संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद भाटी ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं, सनातन परंपराओं तथा संत समाज के प्रति किसी भी प्रकार का कथित अपमान समाज की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रकट करते हुए धार्मिक भावनाओं के सम्मान की मांग की है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में धार्मिक सद्भाव बनाए रखने, आस्था के प्रतीकों का सम्मान करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की आवश्यकता पर बल दिया। आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा अंत में उपस्थित जनसमूह ने सनातन धर्म के सम्मान एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *