सोजत में रावणा राजपूत समाज ने तहसीलदार का किया नागरिक अभिनंदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में रावणा राजपूत समाज ने तहसीलदार का किया नागरिक अभिनंदन

शिक्षा समाज के विकास का मजबूत आधार है – पंवार 

सोजत। स्थानीय कोट मोहल्ला स्थित रावणा राजपूत समाज माताजी मंदिर में रविवार को रावणा राजपूत समाज की बैठक तहसील अध्यक्ष किशोर सिंह सांखला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सोजत के नवनियुक्त तहसीलदार कूप सिंह पंवार तथा मारवाड़ जंक्शन के नायब तहसीलदार दिलीप सिंह पंवार का समाज की ओर से साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तहसीलदार कूप सिंह पंवार ने कहा कि समाज को संगठित होकर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाज के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। वहीं नायब तहसीलदार दिलीप सिंह पंवार ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसकी एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता पर निर्भर करती है। उन्होंने समाज को निरंतर संगठित रहने का आह्वान किया।

संस्था के महासचिव मदन सिंह इंदा ने बताया कि तहसील संगठन द्वारा नवाचार के तहत समाज एवं प्रशासन के बीच सकारात्मक समन्वय को प्रोत्साहित करने की भावना से दोनों अधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रथम विश्व युद्ध के वीर योद्धा मेजर दलपत सिंह देवली का छायाचित्र स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश सिंह गहलोत, मुकन सिंह पंवार, भामाशाह करणसिंह मोयल, पूर्व पार्षद गणपत सिंह सांखला, महासचिव मदन सिंह इंदा, एडवोकेट जय सिंह सांखला, पूर्व सरपंच श्रवण सिंह सोलंकी, सुरेन्द्र सिंह खोखरा, कोषाध्यक्ष दलपत सिंह सांखला, संतोष सिंह (सोजत), बैंक अधिकारी कान सिंह सिसोदिया (रामासनी बाला), गुलाब सिंह खींची, प्रधानाचार्य गंगा सिंह सांखला, रमेश सिंह (चंडावल), शेषु सिंह मकवाना, पप्पू सिंह (सोजत रोड), मिठ्ठू सिंह, श्याम सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह (सोजत रोड), भगत सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह तँवर, दिनेश सिंह इंदा, गोविन्द सिंह पाल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान गत 28 जून को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का विस्तृत आय-व्यय एवं लेखा-जोखा लेखाध्यक्ष दलपत सिंह सांखला ने समाज के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन किया। दोनों अधिकारियों ने समाज द्वारा प्रदान किए गए आत्मीय सम्मान के लिए सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *