उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का सोजत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का सोजत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सोजत।

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी के सरकारी दौरे पर सोजत आगमन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सोजत एवं चाड़वास मंडल की ओर से विधायक श्रीमती शोभा चौहान के नेतृत्व में नगरपालिका परिसर में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे के निवास पर भी उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साफा, शॉल, दुपट्टा, माल्यार्पण तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार, मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष नरपतराज सोलंकी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुम, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, तरुण सोलंकी, नरपतसिंह सोढ़ा, शिक्षाविद् श्रीमती कुसुम लोढ़ा, श्रीमती गुणवंती मेहता, एडवोकेट हीरालाल कांठेड़, युवा नेता प्रफुल्ल ओझा, धीरज नागौरा, सुरेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन मांगीलाल चौहान, कवि नवनीत राय ‘रुचिर’, ओम प्रकाश गुरु, गौतम तंवर, दीपक सांखला, यासीन छीपा, पप्पसा सिलावट, राकेश खींची, नरपत सिंह राव, राकेश भटनागर, डॉ. महेश सोनी, श्याम सिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा, जगदीश निकुम, पदमराज टाक, शशांक टाक तथा ओमप्रकाश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री के स्वागत अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता एवं संगठनात्मक एकजुटता का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें