महंत नरसिंह दास महाराज को संत-महंतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महंत नरसिंह दास महाराज को संत-महंतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सोजत।

स्थानीय नरसिंह द्वारा में सोमवार को सुरसूरानंदी दिगंबरी अखाड़ा वैरागी संत परम पूज्य महंत नरसिंह दास महाराज के देवलोकगमन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। वृंदावन, माउंट आबू, पाली, मारवाड़ जंक्शन एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संत-महंतों और श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने वालों में महामंडलेश्वर ईश्वरदास महाराज, बालकदास महाराज (करमाबाई मंदिर), रामचन्द्रदास महाराज, रामाज्ञादास महाराज (गुंदोज), अमरदास महाराज (मोहराई), जोगारामदास महाराज (हनुमान बगेची), पुखराज पुरी, राधाशरणदास महाराज (वृंदावन), लक्ष्मणदास महाराज (पिचियाक), सोहनदास महाराज (मारवाड़ जंक्शन), मंगलदास महाराज, रामानंददास महाराज (बूसी खाकी), महेशदास महाराज (बूसी), रामकुमारदास महाराज, विष्णुदास महाराज (चंडावल), मोहनदास महाराज एवं मदनमोहनदास महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, उद्योगपति छगनलाल वैष्णव, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, समाजसेवी कैलाश दवे, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद भाटी, पं. जगदीश चंद्र व्यास, युवा नेता प्रफुल्ल ओझा, एडवोकेट गजेंद्र मेहता, मरूश्री ओमप्रकाश वैष्णव, पं. जितेंद्र व्यास, माधव शास्त्री, गौ भक्त पदमराज टाक, विशाल दवे, तिलोक शर्मा (माउंट आबू), गोपीकिशन, बगदाराम एवं पोकरराम सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर भजन गायक दिनेश माली एंड पार्टी द्वारा रामधुन एवं सरस भजनांजलि प्रस्तुत की गयी।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि 97 वर्ष की आयु में महंत नरसिंह दास महाराज का देवलोकगमन संत समाज की अपूरणीय क्षति है। वे धर्म, गौसेवा, आयुर्वेद, योग एवं जनकल्याण के प्रति आजीवन समर्पित रहे। अपने आयुर्वेद ज्ञान से उन्होंने असंख्य लोगों को उपचार प्रदान किया तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक जागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गणेश टेकरी (माउंट आबू) एवं नृसिंह द्वारा, सोजत में उनके सान्निध्य में अनेक धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें