पाली/सोजत: अजय कुमार जोशी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरा पाली के शारीरिक शिक्षक पर्वत सिंह को राजस्थान टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। शिक्षा निदेशक प्रारंभिक , शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर की ओर से जारी आदेशानुसार 69 वी राष्ट्रीय विद्यालय बॉक्सिंग (14 वर्षीय) छात्र प्रतियोगिता में राजस्थान टीम प्रशिक्षक बनाया गया । राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बुधवाड़ा पीसांगन अजमेर में 18 से 23 दिसंबर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है 24 दिसम्बर को अजमेर से राजस्थान बॉक्सिन टीम रवाना होगी और 26 से 31 दिसंबर तक नोडल खेल केंद्र राजकीय एक्सीलेंस स्कूल गुना मध्य प्रदेश में आयोजित होगी इसके लिए उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा बलवीर सिंह राणावत छैलेंद्र सिंह राठौड़ जिला खेल प्रभारी प्रारंभिक शिक्षा शैतान सिंह जैतावत भीखसिंह जयपाल सांखला शारीरिक शिक्षा विद्यालय स्टाफ लाल वोरा प्रधानाध्यापक धनाराम , सुमित्रा दवे, प्रहलाद पारिक, मुकेश दामेंर , ईश्वर लाल , मधु लखारा , धर्मेंद्र कुमार सभी ने बधाई दी व राष्ट्रीय स्तरीय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।










