*“जहाँ रहें, जड़ों से जुड़े रहें” — सुरेश्वर महादेव तीर्थ पर विकास व आस्था का संदेश*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत:15 दिसंबर। ख़बरों पर नज़र सच के साथ वर्तमान टाईम्स 
हम चाहे कहीं भी क्यों न रहते हों, हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। हमारे आस्था स्थल प्राकृतिक परिवेश से जुड़े होते हैं, जो हमें आध्यात्म से जोड़कर मानसिक शांति प्रदान करते हैं। ये स्थल तप, त्याग एवं भक्ति के प्रतीक हैं, जिनके विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। यह विचार पूर्व निदेशक, रेलवे स्टेशन जोधपुर ललित शर्मा ने स्थानीय सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ, सोजत में रविवार संध्या आरती के पश्चात व्यक्त किए।

इस अवसर पर जोधपुर से आए महादेव भक्तों के प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया गया तथा उन्हें 25 जनवरी को बुढ़ायत माता मंदिर, लुंडावास में आयोजित होने वाले पाटोत्सव के लिए आमंत्रण दिया गया।

बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास ने बुढ़ायत माता मंदिर एवं सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
वरिष्ठ संतोष कुमार व्यास (जोधपुर) ने कहा कि हमारे पूर्वज प्रकृति प्रेमी थे और मानव कल्याण के लिए समर्पित भाव रखते थे।
वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार व्यास (जोधपुर) ने कहा कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने समय-समय पर समाज को मार्गदर्शन दिया है। हमारे पूर्वजों द्वारा सौंपी गई धरोहर का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का दायित्व है।

बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास ने आगामी विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास ने सोजत में जोधपुरिया गेट के बाहर स्थित महालक्ष्मी वाटिका की विस्तृत योजना प्रस्तुत की।
चेतन व्यास एवं पार्षद लक्की जोशी ने सुरेश्वर महादेव मंदिर में 30×20 फीट टीन शेड निर्माण सहित अन्य प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर बल दिया। जोधपुर से आए शिवभक्त मंडल ने तीर्थ परिसर का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर रमेश व्यास, हितेंद्र व्यास, जितेंद्र व्यास, ललित शर्मा, संतोष कुमार व्यास, अधिवक्ता दिलीप कुमार व्यास, चेतन व्यास, धीरेन्द्र व्यास, दिलीप व्यास (राम नगर), पुजारी हरीश त्रिवेदी, गोपाल अवस्थी, किशन लाल, दिनेश कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

✍️ न्यूज़ रिपोर्टर -अजय कुमार जोशी।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें