पाली। 70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को प्रातः 9:30 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल, पाली में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेल प्रतिभा का परिचय दिया। समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता के संयोजक उमा यादव एवं जिला खेल प्रभारी छैलेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने एकल स्पर्धाओं में भाग लेकर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपखण्ड मजिस्ट्रेट पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक पाली कानाराम वागोरिया ने की। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में तेजसिंह पवार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक पाली; चन्द्रेश पाल सिंह, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक कार्यालय पाली मंडल; प्रवीण जांगिड़, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पाली तथा बलवीर सिंह राणावत, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मौजूद रहे।
बालक वर्ग में जयपुर के पार्थ ने मारी बाजी
राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता की बालक वर्ग की एकल स्पर्धा में जयपुर के पार्थ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जोधपुर के ऋषिराज ने द्वितीय तथा झुंझुनूं के वत्सल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में जयपुर की नायशा प्रथम
वहीं बालिका वर्ग की एकल स्पर्धा में भी जयपुर का दबदबा देखने को मिला। जयपुर की नायशा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टोंक की अनुषा द्वितीय तथा जोधपुर की जोशना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर पर आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ निरंतर अभ्यास करते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिव राम, मोहन लाल, बाबूलाल मीना, शंकर लाल सोनी, पारस वैष्णव, तख्त सिंह, भरत देवासी, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से राहुल परमार, मुकेश मेवाड़ा एवं लालचंद प्रजापति सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा शारीरिक शिक्षकों एवं खेलकूद से जुड़े कार्मिकों में शैतान सिंह जैतावत, श्वेता टांक, पुष्पलता सोनी, केसर सिंह, भवानी बालवंशी, वीरेंद्र व्यास, मनोहर सिंह, रामदयाल, विजय प्रकाश, नथमल पवार, जितेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं समापन पर आयोजकों ने सभी अधिकारियों, शारीरिक शिक्षकों, निर्णायकों, सहयोगी कर्मचारियों तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। समारोह के साथ ही 70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ।









