सोजत श्रीमाली ब्राह्मण समाज का बड़ा आयोजन
पालकी में विराजीं मां महालक्ष्मी, भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत
रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत
सोजत। महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव पर स्थानीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज की ओर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मां महालक्ष्मी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महालक्ष्मी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आरंभ हुई शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। सुसज्जित पालकी में विराजमान माता की सुंदर प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा के अग्रभाग में घोड़े पर सवार दो बटुक चल रहे थे। साथ में आकर्षक झांकी भी शामिल रही। शोभायात्रा आड़ा बाजार, मुख्य बाजार, धानमंडी एवं सब्जी मंडी से होते हुए राजपोल गेट पहुंची, जहां हनुमान मंदिर के समीप माता की आरती की गई। इसके बाद स्वामी विवेकानंद मार्ग एवं चौगानिया होते हुए शोभायात्रा पुनः मुख्य मंदिर पहुंची। मंदिर में आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व उत्सव की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण महालक्ष्मी ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश व्यास, श्यामलाल व्यास, जनार्दन दवे, पंकज त्रिवेदी, चेतन व्यास, गोपाल दवे, अरविंद कुमार, जितेंद्र श्रीमाली, अभिजीत शर्मा, पुनीत दवे, मितेश व्यास, हरगोविंद अवस्थी, केशव, गोविंद दवे, जितेंद्र व्यास, माधव शास्त्री, दिलीप व्यास, ओमप्रकाश, सुधीर दवे एवं दिनेश व्यास उपस्थित थे। सुनीता व्यास, प्रमिला श्रीमाली, वंदना व्यास, नीलम व्यास, हेमलता श्रीमाली एवं सीमा व्यास सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं और गणमान्य जनों ने भी उत्सव में भाग
लिया।









